{"_id":"5ae86cc34f1c1b330a8b78e6","slug":"pilgrim-death-in-yamunotri-dham-yatra-2018-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम से लौट रहे आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: यमुनोत्री धाम से लौट रहे आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बड़कोट
Updated Tue, 01 May 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौट रहे एक तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों का दल सोमवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौटा था। दल के यात्री खरादी स्थित एक होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान अंथपुर (आंध्रप्रदेश) निवासी साईंनाथ सेठी (72) को छाती में दर्द की शिकायत हुई। साथ आए परिजन उन्हें बड़कोट अस्पताल लाए, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्टअटैक बताया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि तीर्थयात्री का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक खड़ी चढ़ाई वाला पैदल रास्ता दमा, श्वास और ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए खासा जोखिम भरा है।
विज्ञापन
यही कारण है कि वर्ष 2016 में यहां 19 और पिछले साल 21 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। चिकित्सकों ने इस ट्रैक पर बढ़ने से पहले तीर्थयात्रियों को जानकीचट्टी में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी है।