फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pickup vehicle trampled the bike rider

पिकअप वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, उपचार के दौरान अस्पताल में दौड़ दम

Mon, 29 Aug 2022 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pickup vehicle trampled the bike rider
लांघा रोड पर टमाटर से लदे पिकअप वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि दिलशाद (44) पुत्र शरीफ निवासी ग्राम केदारावाला थाना सहसपुर सेलाकुई स्थित एक कंपनी में ड्राइवर के पद पर तैनात था। रविवार को वह कंपनी के काम से दिल्ली के लिए बाइक से रवाना हुआ। सुबह पांच बजे घर से कंपनी के लिए निकाला। कुछ दूरी पर लांघा रोड स्थित देना बैंक के समीप सामने से आ रहे पिकअप ने दूसरी साइड आकर उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

राहगीरों ने दुर्घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस तक पहुंचाई। घायल दिलशाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से हायर सेंटर देहरादून रेफर किया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसआई ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पिकअप को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed