फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pickup vehicle fell into ditch, two injured including driver

Dehradun News: पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल

Sat, 24 Jun 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pickup vehicle fell into ditch, two injured including driver
थाना क्षेत्र अंतर्गत त्यूनी-मीनस मोटर मार्ग पर बीते बृहस्पतिवार की देर रात पिकअप वाहन अटाल गांव के समीप खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोटें नहीं आई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाहन त्यूणी से विकासनगर जा रहा था। रात करीब 1:50 बजे अटाल गांव के निकट वाहन अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन गिरने की सूचना वहां से गुजर रहे अन्य वाहन के चालक ने पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। उपचार के लिए पीएचसी त्यूणी भेजा गया। प्रभारी थानाध्यक्ष त्यूणी राकेश चौधरी ने बताया कि घायलों की पहचान चालक अजय (35) पुत्र कुंदन सिंह निवासी डॉक्टरगंज विकासनगर और भगत सिंह (48) पुत्र साधू राम निवासी ग्राम देई सालरा जखोल थाना मोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed