फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Physician's OPD conducted in sub-district hospital

Dehradun News: उप जिला अस्पताल में पहली बार संचालित हुई फिजिशियन की ओपीडी

Thu, 23 Jan 2025 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Physician's OPD conducted in sub-district hospital
उप जिला अस्पताल विकासनगर में बुधवार को पहली बार फिजिशियन की ओपीडी संचालित हुई। फिजिशियन ने 40 मरीजों को देखा। अस्पताल में सामान्य चिकित्सा की ओपीडी में विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिलने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। यह सुविधा सप्ताह में दो तीन मंगलवार और शुक्रवार को मिलेगी।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल विकासनगर में स्थापना के बाद से फिजिशियन की तैनाती नहीं हो पाई थी। जबकि, सामान्य चिकित्सा की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 150 से 200 के बीच रहती है। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ ही वयस्क मरीजों को देखते थे। दोनों ओपीडी एक साथ ही संचालित की जाती थी। मरीजों की संख्या अधिक होने पर बाल रोग विशेषज्ञ और मेडिकल अफसर मिलकर मरीज देखते थे। अमर उजाला लगातार एक ही ओपीडी में बाल और वयस्क मरीज देखने और मरीजों की परेशानी का मुद्दा उठा रहा था।
विज्ञापन

29 नवंबर को डीएम सविन बंसल ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने सीएमओ को अस्पताल में फिजिशियन की तैनाती के निर्देश दिए थे। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग में पहले से फिजिशियन का टोटा चल रहा था। ऐसे में सीएमओ डॉ. संजय जैन ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए सीएचसी साहिया के फिजिशियन डॉ. उमंग नौटियाल को उप जिला अस्पताल में बैठने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को फिजिशियन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी में 40 मरीजों को देखा। करीब इतनी ही संख्या में पुराने मरीज भी आए थे, लेकिन इन मरीजों का पूर्व से बाल रोग विशेषज्ञों से उपचार चल रहा था। ऐसे में इन मरीजों को उन्होंने ही देखा। कई लोगों को फिजिशियन की ओपीडी की जानकारी भी नहीं थी। वह बाल रोग विशेषज्ञों के पास ही पर्चा लेकर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार फिजिशियन तीन दिन की जगह दो दिन ओपीडी में बैठेंगे।

उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को फिजिशियन ने ओपीडी में मरीजों को देखा। सप्ताह में दो दिन फिजिशियन ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे। ओपीडी संचालन के लिए मंगलवार और शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed