फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Phoolan devi murderer sher singh rana will get married to former mla daughter

फूलन देवी का हत्यारा बनने जा रहा दूल्हा, पूर्व विधायक की बेटी संग यहां लेगा सात फेरे

Mon, 29 Jan 2018 08:55 AM IST
कुणाल दरगन/अमर उजाला, हरिद्वार
कुणाल दरगन/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 29 Jan 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Phoolan devi murderer sher singh rana will get married to former mla daughter
sher singh rana

सपा सांसद एवं पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी का कातिल रुड़की का शेर सिंह राणा (40) जल्द दांपत्य सूत्र में बंधने जा रहा है।

विज्ञापन


वह जल्द ही मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक राजनीतिक परिवार की बेटी से उसका रिश्ता तय हो चुका है। वह शांतिकुंज में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत करेगा। शादी की तिथि अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


रुड़की के पूर्वी राजपूताना बीटी गंज निवासी शेर सिंह राणा उर्फ शेरू पुत्र सुरेंद्र सिंह को वर्ष 2013 में दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व सांसद फूलन देवी के कत्ल का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि उसके तीन दोस्तों को बरी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिहाड़ से हो गया था फरार

Phoolan devi murderer sher singh rana will get married to former mla daughter

पिछले साल उसे दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी और तब से वह रुड़की में ही है। शेर सिंह राणा अब जल्द सात फेरे लेने वाला है। उसकी शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से विधायक रहे राणा प्रताप सिंह की बेटी से होने जा रही है।

उसकी मंगेतर घरेलू युवती है। करीब एक माह पहले ही गुपचुप ढंग से रिश्ता तय होने के बाद जरूरी रस्म अदा की जा चुकी हैं। अपनी शादी तय होने की पुष्टि करते हुए शेर सिंह राणा ने कहा कि अभी शादी की तिथि तय नहीं हुई है। उसकी ख्वाहिश आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज में सादगी से शादी करने की है।

तिहाड़ से हो गया था फरार
वर्ष 2001 में दिल्ली में अशोका रोड पर सपा संासद फूलन देवी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप शेर सिंह राणा और उसके तीन दोस्तों पर लगा था। देहरादून के प्रेस क्लब में शेर सिंह और उसके दोस्तों ने मीडिया की मौजूदगी में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। वर्ष 2004 में शेर सिंह राणा नाटकीय ढंग से देश की सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली दिल्ली की तिहाड़ जेल से फरार हो गया था।

छोटे भाइयों की हो चुकी शादी

Phoolan devi murderer sher singh rana will get married to former mla daughter

तिहाड़ से निकलकर संजय गुप्ता निवासी रांची झारखंड के नाम पते पर पासपोर्ट बनवाकर वह बांग्लादेश, दुबई होते हुए फिर अफगानिस्तान पहुंचा था। तब उसने अफगानिस्तान से पृथ्वीराज चौहान की समाधि से मिट्टी लाने का दावा भी किया था। फिर काफी वक्त गुजरने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी। तब से दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहे शेर सिंह को वर्ष 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद जमानत मिली।

छोटे भाइयों की हो चुकी शादी
शेर सिंह राणा के दो छोटे भाई विजय सिंह और विक्रम सिंह है। पिता सुरेंद्र सिंह राणा का निधन हो चुका है और मां सत्यवती सिंह राणा परिवार के साथ है। राणा के छोटे भाइयों की शादी हो चुकी है। अब शेर सिंह राणा की शादी पक्की होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed