फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   peyajal nigam outsourcing 111 JE.

पेयजल निगम होगी 111 इंजीनियर की भर्ती

Mon, 22 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
peyajal nigam outsourcing 111 JE.

पेयजल योजनाओं के कार्य अब तेजी से हो सकेंगे। ठेकेदारों पर भी पूरी नजर बनी रहेगी। पेयजल निगम की ओर से पहली बार 111 जेई आउट सोर्सिंग पर लिए जा रहे हैं। इसके लिए मोहाली की एक कंपनी के साथ टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।

विज्ञापन


पेयजल निगम में इस समय 288 जेई के पद रिक्त हैं। ऐसे में राज्यभर में किए जा रहे पेयजल कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ठेकेदार अपनी मनमानी करते हैं और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इतना ही नहीं ठेकेदारों की लापरवाही के चलते काम भी समय पर पूरे नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन


अधिकारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन उतने नए अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में निगम अधिकारियों ने इस परेशानी से निपटने का रास्ता ढूंढ निकाला है। निगम की ओर से पहली बार आउट-सोर्सिंग पर जेई रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंद्रह हजार होगा वेतन
जिन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हुआ है और तीन साल का काम का अनुभव है। उनकी भर्ती मोहाली की कंपनी कर रही है। वह सीधे 111 जेई निगम को देगी। इन जेई का वेतन पंद्रह हजार होगा। जबकि, आयोग से भर्ती करने वाले जेई का वेतन इससे काफी अधिक होता है।

काम सभी जेई का बराबर होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है, फिलहाल एक साल के लिए इन्हें लिया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो आगे भी इन्हें रखा जाएगा।

यह हैं पद
पेयजल निगम में जेई के स्वीकृत पद- 529
इस समय कार्यरत- 241
रिक्त पड़े पद- 288

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed