{"_id":"64b0b91bc39516eb45b44bc076d56299","slug":"petroleum-university-itm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम विवि और आईटीएम के बीच होगी खिताबी भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम विवि और आईटीएम के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Nov 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलियम विवि ने एल्पाइन इंस्टीट्यूट को 49 रनों से हराकर एसडीबीआईटी ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में पेट्रोलियम विवि की खिताबी भिड़ंत आईटीएम से होगी।
विज्ञापन
रेंजर्स मैदान में बुधवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच पेट्रोलियम विवि और एल्पाइन इंस्टीट्यूट के बीच खेला गया। एल्पाइन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पेट्रोलियम विवि ने निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट गंवाकर 164 रन बनाए।
विज्ञापन
सलामी बल्लेबाज बेबाज सागर ने 24, मधुर सचदेवा ने 34 रनों की पारी खेली। एल्पाइन के मयूर तीन विकेट लेने में सफल रहे। जवाब में एल्पाइन की पूरी टीम 19 ओवर में 115 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
पेट्रोलियम विवि ने यह मैच 49 रनों से जीत लिया। हैरी ने 20, मनीष ने 28, गौतम ने 21 रन बनाए। पेट्रोलियम की ओर से मुकेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट चटकाए।