फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol theft in roorkee during price high

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के बीच यहां हजारों लीटर पेट्रोल हुआ चोरी,अधिकारियों में मच गया हड़कंप

Thu, 31 May 2018 06:59 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मंगलौर Updated Thu, 31 May 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
Petrol theft in roorkee during price high
petrol pump - फोटो : demo pic

पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के बीच यहां इतना सारा पेट्रोल चोरी हो गया कि अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में इंडियन आयल की भूमिगत पाइप लाइन से हजारों लीटर पेट्रोल चोरी हो गया। घटना आसफनगर के जंगल की है । इंडियन आयल के अधिकारियों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबाला से लंढौरा तक इंडियन आयल की भूमिगत तेल पाइप लाइन है। इसके जरिये अंबाला से पेट्रोल-डीजल  लंढौरा प्लांट में पहुंचता है। लंढौरा में इंडियन आयल के अधिकारियों ने जब पाइप लाइन का दबाव कम पाया तो उन्होंने पेट्रोलिंग शुरू की। 
विज्ञापन


पेट्रोलिंग के दौरान आसाफनगर के जंगल में पाइप लाइन में वाल्व लगाकर तेल चोरी करने का पता लगा। इस पर कंपनी के अनुरक्षण अभियंता अजीत सिंह चौहान ने तेल चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल के रेट बढ़ने के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

Petrol theft in roorkee during price high
congress - फोटो : amar ujala

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम  सिंह ने एलान किया कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पांच जून राजधानी देहरादून में कांग्रेस मशाल जुलूस निकालेगी। प्रदेश भर में पार्टी मोदी सरकार के चार साल की नाकामी को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के चार साल उपलब्धियों के नहीं, बल्कि विश्वासघात के चार साल हैं।

प्रीतम सिंह बुधवार को कांग्रेस भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज किया कि वह अच्छे दिन की बात तो कर रही है, लेकिन अच्छे दिन कब आएंगे, वह तारीख नहीं बता रही है। उन्होंने मोदी सरकार के चार साल के शासन को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने कालाधन, बेरोजगारी, किसानों के कर्ज, आतंकवाद और जीएसटी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार बन कर रह गई है।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में जो गैस सिलेंडर 377 रुपये में मिलता था, उसकी कीमत 800 रुपये के पार पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों की कर्ज माफी को लेकर भी उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने किसानों से धोखा किया है। सामरिक महत्व और विदेश नीति के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed