{"_id":"60e9f83d8ebc3ebb4f29081c","slug":"petrol-price-in-doon-hit-a-century-dehradun-news-drn3840802127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में पेट्रोल की कीमत ने लगाया शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में पेट्रोल की कीमत ने लगाया शतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। अन्य राज्यों की तरह दून में भी पेट्रोल के दाम ने शतक पूरा कर लिया है। शनिवार को दून में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100.11 रुपये पहुंच गई। सामान्य पेट्रोल की कीमत भी सौ के पार पहुंचने की संभावना है। वर्तमान में दून में सामान्य पेट्रोल की कीमत 97.41 है। पेट्रोल पंपों के मशीनों में अभी तक तीन अंकों यानि 100 या उससे ज्यादा के नंबर फीड करने की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन पेट्रोल पंप मालिकों ने काफी पहले पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंचने की आशंका के मद्देेनजर देहरादून के पेट्रोल पंपों की मशीनों को अपडेट कर दिया गया था।
देश के चुनिंदा राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंचने के बाद दून में भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच चुके हैं। दून में पिछले हफ्तों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार सामान्य पेट्रोल 97.41 रुपये और डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर रहा। प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 .11 रुपये रहा। सामान्य पेट्रोल के दाम भी जल्द ही सौ रुपये के करीब पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
पेट्रोल के दाम सौ रुपये से ज्यादा पहुंचने पर कई राज्यों में पेट्रोल पंपों की मशीनों में तीन अंक फीड करने की सुविधा नहीं होने से तेल की बिक्री ठप हो गई थी। लिहाजा दून में इसकी पहले ही तैयारी कर दी गई थी। देहरादून में भी अभी तक इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन व भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंपों की मशीनों में सिर्फ दो अंकों यानी 99.99 रुपये तक ही दाम फीड किए जा सकते थे। अन्य राज्यों की स्थिति को देखते हुए पंप मालिकों ने पहले ही 100 रुपये के हिसाब से अपने मशीनें अपडेट कर दी थीं। इससे आज इसमें कोई दिक्कत पेश नहीं आई।
विज्ञापन
---
प्रीमियम पेट्रोल के दाम ने शनिवार को शतक पूरा कर लिया है। शनिवार को प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100.11 रुपये रहा। चूंकि पहले ही दाम सौ रुपये के पार पहुंचने की संभावना थी, लिहाजा सभी ने अपनी मशीनों को अपडेट कर कर लिया था। लिहाजा इसमें कोई दिक्कत नहीं आई।
-सचिन गुप्ता, महामंत्री दून पेट्रोल पंप वेलफेयर एसोसिएशन