फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Petrol and Diesel Rates increased in uttarakhand from 16th july

आज से आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, पेट्रोल और डीजल हुआ इतने रुपये महंगा  

Tue, 16 Jul 2019 10:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel Rates increased in uttarakhand from 16th july

उत्तराखंड में मंगलवार से आम आदमी के जेब पर खर्च का बोझ बढ़ जाएगा। प्रदेश सरकार ने वैट की दरों में संशोधन करते हुए नई दरें लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद प्रदेश में पेट्रोल 2.50 रुपये और डीजल एक रुपये प्रति लीटर महंगा हो जाएगा।

विज्ञापन


दाम बढ़ने से सरकार को पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैट से सालाना करीब 150 करोड़ रुपये की आय होगी। वहीं पेट्रोलियम मूल्यों में बढ़ोत्तरी होने से माल भाड़ा और अन्य वस्तुओं के दामों पर खासा असर पड़ेगा। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर दी जा रही छूट खत्म कर दी है। 10 जुलाई को मंत्रिमंडल की बैठक में छूट वापस लेने का फैसला लिया गया। अक्टूबर 2018 में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी के चलते सरकार ने छूट देकर उपभोक्ताओं को राहत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इतने हो जाएंगे दाम

जिसमें पेट्रोल पर 2.50 रुपये और डीजल एक रुपये प्रति लीटर की छूट दी गई थी। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी की ओर से जारी अधिसूचना में वैट अधिनियम में पूर्व में दी गई छूट को वापस लेकर वैट की नई दरें लागू की गई हैं। 16 जुलाई से प्रदेश भर में पेट्रोल व डीजल पर वैट की नई दरें लागू हो जाएगी। जिसके बाद पेट्रोल 2.50 रुपये और डीजल एक रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा।
       

राज्य में पैट्रोल - डीजल पर वैट की दरें

 

डीजल/पेट्रोल                 पहले                        अब
पेट्रोल                              14.50                17 रुपये प्रति लीटर
डीजल                              8.41                   9.41 रुपये प्रति लीटर

देहरादून शहर में पेट्रोल डीजल की दरें

डीजल/पेट्रोल                    वर्तमान                आज से
पेट्रोल                               72.82                75.32            
डीजल                              65.51                66.51

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed