{"_id":"5b86a5a142c792463f794ce7","slug":"petition-against-patanjali-rejected-by-madhya-pradesh-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: पतंजलि के खिलाफ दायर याचिका खारिज, दस हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: पतंजलि के खिलाफ दायर याचिका खारिज, दस हजार जुर्माना
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 29 Aug 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
court Order
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने पतंजलि योगपीठ के खिलाफ याचिका दायर करने और तथ्यहीन पाए जाने पर वादी पर दस हजार का जुर्माना लगाया है। न्यायालय ने कहा कि बगैर किसी ठोस तथ्य के जनहित याचिका दायर की गई, जिसे मंगलवार को निरस्त कर दिया गया। याचिकाकर्ता पर न्यायालय का वक्त जाया करने के लिए दस हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
वादी राजीव श्रीवास्तव ने आरोप लगाया था कि मध्यप्रदेश के धार जिले में पतंजलि का कारखाना लगाने के लिए बाबा को 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई। विद्वान न्यायाधीश पीके जायसवाल और न्यायमूर्ति एसके अवस्थी की बैंच ने सुनवाई की।
विज्ञापन
न्यायालय के जब याचिकाकर्ता से ठोस सबूत मांगे तब वे कोई सबूत नहीं दे पाए। वादी ने केवल इतना कहा कि इस तरह की चर्चा पूरे क्षेत्र सुनी जा रही है। उसका आरोप था कि यह आवंटन अवैध रूप से हुआ।
विज्ञापन
इस पर न्यायालय की बैंच ने न्यायालय का समय बर्बाद करने का दोषी ठहराते हुए याचिकाकर्ता पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया और याचिका निरस्त कर दी। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि राज्य सरकार ने पूरे नियमों के आधार पर कीमत लेकर भूमि विक्रय किया है। इस संबंध में कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। सरकार को विक्रय से पूरा राजस्व प्राप्त हुआ है। नीतियों के अनुसार ही पतंजलि को भूमि आवंटन किया गया है।