फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   personal rapid transport system in dehradun.

देहरादून में डिवाइडर पर दौड़ेगी कार

Sun, 15 Feb 2015 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Feb 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
personal rapid transport system in dehradun.

राजधानी देहरादून देश का ऐसा पहला शहर बनने जा रहा है जहां सड़क पर नहीं बल्कि डिवाइडर पर भी कारें दौड़ेंगी। इससे राजधानी में तेजी से बढ़ती ट्रैफिक की समस्या से भी जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन


मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) पर्सनलरैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (पीआरटीएस) के तहत दून में रैपिड कार चलाने जा रहा है। इसके लिए योजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन


मार्च में मंजूरी के बाद अप्रैल से योजना पर काम शुरू हो जाएगा। एमडीडीए उपाध्यक्ष आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक पूरा काम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर होगा। डीपीआर फरवरी अंत तक शासन में जमा कर देंगे। तीन चरणों में मंजूरी के बाद अप्रैल में टेंडर जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, कैसे काम करता है पीआरटीएस

personal rapid transport system in dehradun.

इस योजना में सड़क के बीचों बीच डिवाइडर से करीब दस मीटर ऊपर ट्रैक बनेगा। हर 100 मीटर पर एक प्लेटफार्म होगा। ट्रैक पर ट्रॉली की तरह दिखने वाली कार दौड़ेगी। एक कार में 10 से 15 यात्री बैठ सकेंगे। जिसका संचालन लिफ्ट की तरह बटन से होगा। यात्रियों को खुद इसे संचालित करना होगा। टिकट प्लेटफार्म पर वेंडिंग मशीन से मिलेगा।

यह होगा रूट
रैपिड कार का ट्रैक आईएसबीटी से शुरू होगा। इसके बाद कार सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर होते राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर तक जाएगी।

दून के लिए इसलिए मुफीद
पीआरटीएस शहर के लिए पूरी तरह मुफीद है। डिवाइडर के ऊपर चलने के कारण इसमें भूमि अधिग्रहण की जरूरत नहीं है। बनावट ऐसी है, जिससे योजना का खर्च मेट्रो या मोनो ट्रेन से कम आएगा। यह देश के अन्य अधिक जनसंख्या घनत्व वाले शहरों में कारगर साबित हो सकती है। रैपिड कार सिंगापुर, मलयेशिया समेत यूरोप के कई शहरों में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed