{"_id":"67f6c26d727968c137008794","slug":"personal-assistant-of-female-patwari-caught-with-bribe-of-rs-4500-dehradun-news-c-5-1-drn1031-661042-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला पटवारी के निजी सहायक को 4500 रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला पटवारी के निजी सहायक को 4500 रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा
विज्ञापन
I
IIहरिद्वार तहसील में दाखिल खारिज के नाम पर व्यक्ति से ली थी रिश्वत
I
I
I
Iहरिद्वार तहसील में महिला पटवारी के निजी सहायक को विजिलेंस ने 4500 रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत एक व्यक्ति से दाखिल खारिज के नाम पर ली थी।
I
I
I
Iमहिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका ने आरोपी को निजी तौर पर सहायक रखा हुआ है। विजिलेंस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने खैरवाल शाहपुर में अपनी पत्नी के नाम पर एक प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट के दाखिल खारिज के लिए वह लगातार 2023 से आवेदन कर रहे थे, लेकिन उनका दाखिल खारिज नहीं किया गया। इस पर उन्होंने तहसील में पटवारी मोनू भारती के निजी सहायक अनुज कुमार से संपर्क किया। उसने दाखिल खारिज के नाम पर 4500 रुपये की रिश्वत के साथ शिकायतकर्ता को तहसील आने के लिए कहा।
I
Iव्यक्ति ने इससे पहले ही टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत कर दी। विजिलेंस की ओर से ट्रैप करने के लिए टीम का गठन किया गया। अनुज कुमार बुधवार को जैसे ही तहसील परिसर में रिश्वत लेने पहुंचा तो टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से प्राथमिक पूछताछ की जा रही है। उसे बृहस्पतिवार को स्पेशल कोर्ट विजिलेंस में पेश किया जाएगा।I