{"_id":"68a41a5e17a4935beb007538","slug":"person-hit-by-a-stone-falling-from-hill-fell-into-stream-and-was-swept-away-by-strong-current-died-chamoli-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आया व्यक्ति, गदेरे में गिरकर तेज बहाव में बहा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पहाड़ी से पत्थर गिरने से चपेट में आया व्यक्ति, गदेरे में गिरकर तेज बहाव में बहा, मौत
Tue, 19 Aug 2025 12:34 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:34 PM IST
सार
पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया। गदेरे में गिरकर वह तेज बहाव में बह गया। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
गोपेश्वर डुमक गांव के एक ग्रामीण की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। रणजीत सिंह सनवाल (45) पुत्र स्व. श्याम सिंह सोमवार अपराह्न अपनी मां राजमती देवी और भाई आनंद सिंह सनवाल के साथ ज्योतिर्मठ बाजार से घर लौट रहे थे। कलगोठ मार्ग से डुमक जाते समय पांग गदेरे के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरा और रणजीत सिंह के सिर पर लग गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Dharali Disaster: दो दिन बाद खुला मौसम तो शुरू हुई हेली सेवा, एमआई-17 से भेजी जा रही रसद सामग्री
विज्ञापन
हादसे में वे गदेरे में जा गिरे और तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने देर रात तक ढूंढखोज की। आखिर में रणजीत सिंह का शव बरामद कर लिया गया। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। ग्राम प्रधान यमुना देवी, राजेंद्र सिंह और गोविंद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन