फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Performing dangerous stunts and creating a ruckus in cars on Rajpur Road cost six youths dearly.

Dehradun News: राजपुर रोड पर हुड़दंग करने वाले छह युवक दबोचे

Sat, 04 Jul 2026 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Performing dangerous stunts and creating a ruckus in cars on Rajpur Road cost six youths dearly.
राजपुर रोड पर कारों से खतरनाक स्टंट और हुड़दंग करना छह युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर डालनवाला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। साथ ही दोनों कारों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार संख्या यूके07 एचजे 3133 और यूके07 एफडी 8178 में सवार युवक राजपुर रोड पर लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए हुड़दंग करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। डालनवाला पुलिस जांच कर दोनों वाहनों के चालकों और उनमें सवार चार अन्य युवकों की पहचान कर उन्हें थाने ले लाई। सभी को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी देते हुए पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई, जबकि दोनों वाहनों को एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया। डालनवाला थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह गहलावत ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों का पालन न करने और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed