फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   people will not get delicious taste of apple

इस बार नहीं मिलेगा सेब का ‘डिलिशियस’ टेस्ट

Wed, 06 Jul 2016 11:05 AM IST
महेश कुमार / अमर उजाला, देहरादून (त्यूनी)
महेश कुमार / अमर उजाला, देहरादून (त्यूनी) Updated Wed, 06 Jul 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
people will not get delicious taste of apple

अपने लाजवाब स्वाद के लिए खास पहचान रखने वाले रेड डिलिशियस और गोल्डन डिलिशियस प्रजाति के सेब के स्वाद से इस बार लोगों को महरूम होना पड़ सकता है।

विज्ञापन


ऊंचाई वाले इलाकों में अपेक्षाकृत कम बर्फबारी और बारिश की वजह से सेब के इन प्रजातियों की पैदावार में रिकॉर्ड गिरावट आई है। कई इलाकों में तो इस बार इन प्रजातियों के पेड़ पर फूल तक नहीं खिले। विशेषज्ञ इसकी बड़ी वजह मौसम में आए बदलाव को मान रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रेड डिलिशियस व गोल्डन डिलिशियस प्रजाति के सेब की बंपर पैदावार होती है। बाजार में इसकी भारी डिमांड है। इन प्रजाति के सेब को पनपने के लिए 1400 से 1600 घंटे (करीब 56 दिन) तक दो से तीन डिग्री तापमान की आवश्यकता होती है। लेकिन इस साल बर्फबारी न के बराबर होने से इस प्रजाति के सेब पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में आए बदलाव के कारण इन प्रजातियों के सेब का उत्पादन काफी घट गया है। साथ ही सेब के साइज और स्वाद में भी परिवर्तन देखने को मिला है। अगस्त-सितंबर माह में फसल बाजार में आने लगती है। बागवान रमेश डोभाल, किशन सिंह, अरविंद पंवार का कहना है कि इस साल कम उत्पादन के चलते लोगों को लागत तक निकालना मुश्किल होगा।

जिले में यहां होता है उत्पादन
देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र में कथियान, डांगूठा, हटाड़, भटाड़, छजाड़, बुन्हाड़, एंथाड़, ओबरासेर, फनार, भूट, पुरटाड़, रडू़, मुंधोल, डेरसा, प्यूनल, भाटगड़ी क्षेत्र में इन सेब की बंपर पैदावार होती है। 


दोनों प्रजातियों से हो रहा मोह भंग 
दो से तीन साल में जिस तरह सर्दियों में बर्फबारी के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है, इसके चलते बागवानों का मोह इन प्रजातियों से भंग होने लगा है। वह ऐसी प्रजातियों को तरजीह देने लगे हैं जो अधिक तापमान में भी फल दे दें। इन प्रजातियों में अमेरिकन प्रजाति के स्केरलेट गाला, सुपर चीफ, ऑरगन स्पोर प्रमुख हैं। इन प्रजातियों के सेब को पनपने के लिए रेड डिलिशियस और गोल्डन डिलिशियस प्रजाति की अपेक्षा 800 से 1000 घंटे (करीब 33 दिन) तक ही कम तापमान की आवश्यकता होती है।

सेब की रेड डिलिशियस और गोल्डन डिलिशियस प्रजाति को पनपने के लिए कम तापमान की आवश्यकता होती है। इस साल कम बर्फबारी और ओलावृष्टि के चलते 70-80 प्रतिशत तक फसल प्रभावित हुई है। 
- राजेश प्रसाद जसोला, उद्यान प्रभारी त्यूनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed