फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People sat in Dario village on Sunday and expressed concern

Dehradun News: नशा करते हुए पकड़े जाने पर लगेगा 25 हजार का जुर्माना

Mon, 29 Jan 2024 03:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
People sat in Dario village on Sunday and expressed concern
I-शादी समारोह में नहीं परोसी जाएगी अंग्रेजी शराब
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I-खत बनगांव के लोगों ने बैठक कर लिया निर्णयI

खत बनगांव के लोगों ने रविवार को डेरियो गांव में बैठककर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। नशामुक्ति को लेकर कई कड़े नियम बनाए। नशा करते पकड़े जाने पर 25 हजार का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया। शादी में अंग्रेजी शराब परोसने पर भी पाबंदी लगाई गई।


बैठक की अध्यक्षता स्याणा शूरवीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि नशा जौनसार बावर के गांव-गांव में पहुंच गया है। इसके खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा। नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने बताया कि बैठक में लोगों ने सर्वसम्मति से खत के सभी गांव में सूखा नशा जैसे भांग, अफीम, गांजा आदि के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया। कहा कि शादी समारोह में चांदी के सिक्कों का लेन-देन बंद होगा। फिजूल खर्चों पर रोक रहेगी। फास्ट फूड पर भी प्रतिबंध लगाया गया। गांव में फेरीवालों का प्रवेश भी वर्जित होगा। बैठक में चतर सिह चौहान, दिनेश, करम सिह , मातवर सिंह, केशर सिह, नरेंद्र, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed