फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People of Timli village demonstrated against Jal Sansthan and Energy Corporation

Dehradun News: तिमली गांव के लोगों ने जलसंस्थान और ऊर्जा निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 07 Jun 2024 04:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
People of Timli village demonstrated against Jal Sansthan and Energy Corporation

विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के तिमली गांव के लोगों ने जल संस्थान और ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गांव में तीन दिन से पांच हजार की आबादी पानी और बिजली की समस्या से जूझ रही है। लोगों को पांच किलोमीटर दूर दूसरे गांव से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।




ब्लॉक क्षेत्र का तिमली गांव उत्तराखंड का सीमांत गांव है। यहां करीब पांच हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। गांव में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी बहुत बढ़ चुकी है, लेकिन घर में लगे पंखे लो-वोल्टेज के चलते बहुत धीमे चलते हैं। बताया कि अधिकारियों को सीमांत गांव होने के चलते लोगों का दर्द दिखाई नहीं दे रहा है। बताया कि पशुओं को पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन दोनों विभागों के कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में श्याम वर्मा, जयदीप चौधरी, सत्तार, इश्फाक, मुख्तियार, शिव प्रजापति, महेश कुमार, अनिल, नदीम, फुरकान, एहसान, तालिब, रामभरोसा, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed