{"_id":"612a84548ebc3e1375338702","slug":"people-of-sevli-baniyawala-umaidpur-remained-without-electricity-for-15-hours-city-news-drn3887925166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिजली, पानी के रहे बनियावाला, सेवली, उम्मेदपुर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिजली, पानी के रहे बनियावाला, सेवली, उम्मेदपुर के लोग
विज्ञापन
शुक्रवार को भारी बारिश में पेड़ की टहनियां टूककर गिरने से बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। इसके कारण आरकेडिया ग्रांट के बनियावाला, सेवली, उम्मेदपुर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में 15 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे गुल हुई बिजली शनिवार सुबह 10 बजे सुचारु हो पाई। इससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई।
ऊर्जा निगम के अनुसार लाइन जंगल से गुजरती है, बारिश के कारण पेड़ों की टहनियां लाइन पर गिर गई थीं, जिससे लाइन में फाल्ट आ गया। बारिश के कारण रात को फाल्ट नहीं मिल पा रहा था। फाल्ट मिलने के बाद सुबह ठीक कर दिया गया। इससे मोहनपुर सब-डिविजन के अतंर्गत हजारों उपभोक्ताओं को करीब 15 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली न होने से जल निगम के सभी ट्यूबवेल भी ठप हो गए। इससे बनियावाला, सेवली, उम्मेदपुर, अंबीवाला आदि क्षेत्रों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर तेज बारिश के कारण ऊर्जा निगम भी फाल्ट नहीं ढूंढ पाया।
सुबह जब बिजली घर में लोगों के फोन घनघनाने शुरू हुए तो बिजलीकर्मी फाल्ट ढूंढने निकले। एसडीओ प्रेमनगर सब डिविजन प्रवेश कुमार ने बताया कि रातभर बारिश होने के कारण सुबह फाल्ट को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।