फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People know the tricks of treatment with AYUSH method in Arogya Mela

आरोग्य मेला बड़ी संख्या में लिया ग्य मेला-2020 के

Sun, 16 Feb 2020 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
People know the tricks of treatment with AYUSH method in Arogya Mela
परेड मैदान में लगे आरोग्य मेले में संबोधित करते डायरेक्टर होम्योपैथिक डा. राजेन्द्र सिंह। ।
देहरादून। आरोग्य मेला-2020 के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने आयुर्वेद, होम्योपैथी, नाड़ी परीक्षण, आयुर्वेदिक न्यूरो थेरेपी, दर्द रहित दंत निष्कासन और पंचकर्म विशेषज्ञों से निशुल्क परामर्श और दवाइयां लीं।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में चल रहे मेले में शनिवार को भी विभिन्न वैध और आयुर्वेदाचार्यों द्वारा सेमीनार का आयोजन किया गया। इसके अलावा आयुर्वेद के विभिन्न स्कूलों के बीच आयुर्वेद और आयुष पर क्विज भी हुआ। उत्तराखंड अर्बन एनवायरनमेंट कन्जेर्वटिव कौंसिल के चेयरमैन विश्वास डाबर की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इसमें आयुर्वेद एंड यूनानी सर्विसेज के अपर सचिव आनंद स्वरूप, डॉ. मनोज पंत, अनिल तनेजा आदि उपस्थित रहे। मेले का समापन रविवार शाम होगा। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मौजूद रहेंगे। इसके बाद उत्तराखंड की योग एंबेसडर और योगा वर्ल्ड चैंपियन दिलराज प्रीत कौर योग की विभिन्न आसनों की प्रस्तुतियां देंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में मॉडल और अभिनेत्री अनुकृति गुसांई शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed