{"_id":"57fcbea84f1c1b112628e908","slug":"people-injured-in-haridwar-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः वैगन-आर और टेंपो में जोरदार टक्कर, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः वैगन-आर और टेंपो में जोरदार टक्कर, सात लोग घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 11 Oct 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में देहरादून हाईवे पर सर्वानंद घाट के पास वैग्नार कार और टेंपो की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। बताया गया कि एक वैग्नार ऋषिकेश से हरिद्वार आ रही थी, जबकि टेंपो सवारी लेकर ऋषिकेश जा रहा था। सर्वानंद घाट के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में टेंपो सवार पांच लोग, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सेवा 108 के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायलों में गुरुचरण (44) निवासी गुजर बस्ती अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश, पत्नी अनीता (40), बेटा आकाश, पड़ोसी शांति (45) व मोहनलाल निवासी वसन्ती देवी मंदिर के पास रायवाला, चालक सागर निवासी ऋषिकेश, विराज (20) निवासी चंबा गज रोड पोस्ट ऑफिस टिहरी, संजय (22) निवासी अपर बाजार श्रीनगर गढ़वाल आदि घायल हो गए।