{"_id":"5d38bf2f8ebc3e6cb713c554","slug":"people-hurting-at-the-stoppage-of-toilets-construction-vikas-nagar-news-drn3140604157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण कार्य रुकवाने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण कार्य रुकवाने पर भड़के लोग
विज्ञापन
साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर मंडी पुल के पास अधर में लटका शौचालय निर्माण कार्य।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी पुल के पास चल रहे सुलभ शौचालय के निर्माण कार्य को रुकवाने पर लोग भड़क गए। उन्होंने बुधवार को सड़क का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों मेें बाधा डाल रहा है। जिस जगह पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, उस जगह को विभाग अपना बता रहा है जबकि, पूर्व में वहां पर कोई भी सड़क नहीं थी। अधिशासी अभियंता ने कहा कि दस्तावेजों से जगह का मिलान कराया जाएगा। यदि जमीन ग्राम पंचायत की होगी तो रोक को हटा लिया जाएगा।
इन दिनों साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर मंडी पुल के पास जिला पंचायत निधि से सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 10 दिन पूर्व लोनिवि के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया था, जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। बुधवार को अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे तो लोगों ने घेराव कर लिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर ने कहा कि विभाग क्षेत्र के विकास कार्यों में बांधा डाल रहा है। क्षेत्र में यात्रियों के लिए कहीं पर भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इसलिए उक्त मोटर मार्ग के पास शौचालय बनाया जा रहा था लेकिन, अब विभाग उक्त जगह को अपना बताकर निर्माण कार्य में रोड़े अटका रहा है।
घेराव करने वालों में विधायक प्रतिनिधि श्यामदत्त वर्मा, जिला पंचायत सदस्य गंदेल सिंह, उमादत्त जोशी, रणवीर सिंह राय, विरेंद्र सिंह पंवार, सूरत सिंह, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।