{"_id":"67c0b6a5a13346ad520af1ca","slug":"people-gathered-in-the-fair-prasad-was-distributed-in-bhandara-dehradun-news-c-5-1-drn1031-629793-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मेले में उमड़े लोग, भंडारे में छका प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मेले में उमड़े लोग, भंडारे में छका प्रसाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि के बाद बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कई जगहों पर मेले में लोग खरीदारी करने उमड़े। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले मंदिर में रात में भस्म आरती की गई। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि मंदिर में पिछले दस साल से महाशिवरात्रि पर भस्म आरती की जा रही है। इस मौके पर विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संजय गर्ग, शरद गोयल, राजेंद्र आनंद आदि मौजूद रहे। वहीं, महावीर सेवा समिति प्रेमनगर की ओर से दशहरा ग्राउंड में दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का समापन किया गया। विधायक सविता कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर प्रधान रविंद्र मांकिन, भूषण भाटिया, कीमत गुलाटी, रवि भाटिया आदि मौजूद रहे। न्यू मार्केट व्यापार मंडल की ओर से घंटाघर के पास भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने महाशिवरात्रि की बधाई दी। शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि महादेव की भक्ति ही सच्ची शक्ति है।
इस अवसर पर नवनीत सेठी, हरीश मेहता, दीपक मेहता, विनीत नागपाल, अमीचंद सोनकर आदि मौजूद रहे। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले में दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग उमड़े। लोगों ने खानपान के स्टाॅल के साथ ही विभिन्न झूलों में आनंद लिया। देहराखास वार्ड में शिव मंदिर व काली मंदिर में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर नवनीत सेठी, हरीश मेहता, दीपक मेहता, विनीत नागपाल, अमीचंद सोनकर आदि मौजूद रहे। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेले में दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग उमड़े। लोगों ने खानपान के स्टाॅल के साथ ही विभिन्न झूलों में आनंद लिया। देहराखास वार्ड में शिव मंदिर व काली मंदिर में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन