फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People from around 50 nearby villages come to Premnagar

Dehradun News: सड़क पर वाहन और कैंट बोर्ड में धूल फांक रही पार्किंग की फाइल

Tue, 24 Oct 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
People from around 50 nearby villages come to Premnagar
Iप्रेमनगर बाजार में पार्किंग नहीं होने से सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लगता है जामI
विज्ञापन




50 गांवों के लोग बाजार में आते हैं खरीदारी करने

प्रेमनगर बाजार में आसपास के करीब 50 गांवों के लोग खरीदारी करने आते हैं। संकरी सड़क और उसमें भी फड़-ठेली वालों का कब्जा और बेतरतीब वाहन खड़े होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा करते हैं। पार्किंग बनाए जाने का प्रस्ताव की फाइल कैंट बोर्ड में सालों से धूल फांक रही है।



कैंट बोर्ड का प्रेमनगर प्रमुख बाजार है। यहां रोज हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। आसपास स्कूल, कॉलेज भी हैं। लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। जिससे बाजार में सुबह से शाम तक जाम लगता है। सड़कों पर व्यापारियों, रेहड़ी, ठेली वालों का कब्जा है। त्योहारों पर बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। पार्किंग के लिए यहां मुख्य बाजार में गुरुद्वारा के बाद काफी जगह खाली है। कैंट बोर्ड में पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है, लेकिन आज तक पार्किंग नहीं बन पाई है।
विज्ञापन






Iयहां गुरुद्वारे के पास कैंट बोर्ड की जमीन खाली पड़ी है। इसको पार्किंग के रूप में इस्तेमाल करने के लिए कई बार कैंट बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ है। लेकिन अभी तक पार्किंग नहीं बनाई गई। आने वाले बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा। - विनोद पंवार, सदस्य कैंट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iप्रेमनगर बाजार करीब पचास गांवों से लोग खरीदारी करने आते हैं। पार्किंग की जगह न होने के कारण लोग सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे हमेशा जाम की समस्या बनी रही है। कैंट बोर्ड को पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। - बीरू बिष्ट, स्थानीय निवासी
I

I
I

I
I

Iप्रेमनगर में रोज सुबह से शाम तक जाम लगता है। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को मजबूर वाहनों को सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। प्रेमनगर बाजार में कैंट बोर्ड की जमीन पड़ी है, वहां पार्किंग बनाया जाना चाहिए। - राजेश रावत, स्थानीय निवासी

I

I
I

I
I

Iप्रेमनगर के व्यापारी काफी लंबे समय से पार्किंग बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कैंट बोर्ड इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी हो ही रही है। व्यापारी भी परेशान हैं। बाजार में जाम होने के कारण व्यापार भी प्रभावित होता है। - राजेश भाटिया, स्थानीय व्यापारीI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article