{"_id":"2540b7c9664ae9bfd3a1ac584b064a50","slug":"people-face-problem-in-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोदय हमारे यहां कब आएगा पानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोदय हमारे यहां कब आएगा पानी...
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से पानी की आपूर्ति ना होने से नाराज कौलागढ़ क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी व्यवस्था सुधारने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में विरोध के दौरान लोगों ने अधिकारियों से पूछा कि हमारे यहां पानी आखिर आएगा कब?
विज्ञापन
शनिवार को विजय पार्क स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर कौलागढ़ क्षेत्र के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकतर घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
कई घरों में एक बूंद तक पानी नहीं आ रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।स्थानीय लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई।
उसके बावजूद विभागीय अधिकारी किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों घनश्याम वर्मा, विजय प्रसाद भट्टाराई, विनोद जोशी, पुष्पा मेहरा, नीलम समेत अन्य स्थानीय लोग शामिल रहे।
.............................