मसूरी। शहर में पहली बार आयोजित रास-ए-रोशनी कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने डांडिया, नृत्य, खेल और लजीज भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक उत्तराखंड लोक वाद्ययंत्रों और लोकगीतों पर कार्यक्रम में पहुंचे लोग जमकर थिरके। शहर के टाउन हॉल में फिटनेस क्लब, मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन, ग्रीनलिविंग की ओर से रास-ए-रोशनी कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेंद्र थापली और पार्षद सुमेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि शहर के युवाओं द्वारा आयोजित रास ए रोशनी कार्यक्रम में सराहनीय पहल है। मौके पर कार्यक्रम संयोजक गंगा सिंघल, मधु मेहरोत्रा, रूप चंद गुरुजी, सैमुअल चंद्रा, पुष्पा पडियार, गंगा, समीर रैना, सौरव सोनकर, पारस ढौंडियाल, परविंद रावत, सुनीता राणा आदि मौजूद रहे। संवाद