फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People coming for work may soon get rid of the problem

Dehradun News: तहसील चौक के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी

Sun, 18 Feb 2024 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
People coming for work may soon get rid of the problem
I- तहसील में आने वाले लोगों को सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

I

I- एमडीडीए और तहसील प्रशासन ने किया था संयुक्त निरीक्षणI

तहसील में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को जल्द ही सड़क पर वाहन खड़ा करने की समस्या से निजात मिल सकती है। तहसील चौक के पास मल्टीलेवल पार्किंग की योजना तैयार की जा रही है। इसकी अनुमानित क्षमता करीब 250 वाहनों की होगी। एमडीडीए और तहसील प्रशासन ने करीब दो माह पहले पार्किंग के लिए चिह्नित भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया था। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने समस्या को देखते पार्किंग के निर्माण के लिए पहल की है।



विकासनगर तहसील में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। तहसील में पार्किंग नहीं है। अस्थाई तौर तहसील के बाहर सड़क पर पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं, कई लोग तहसील के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ही अपने दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़ा कर देते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। कई बार सड़क पर जाम लगता है और वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन




विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने शहर में पार्किंग के लिए योजना तैयार की थी। एमडीडीए पार्किंग के निर्माण के लिए तैयार था, लेकिन विकासनगर में सरकारी भूमि नहीं मिल रही थी। काफी तलाशने के बाद तहसील चौक के पास करीब आधा बीघा भूमि मिली। अब निर्माण कार्य की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





I
I

Iतहसील चौक के पास मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण के लिए एमडीडीए और तहसील प्रशासन से संयुक्त निरीक्षण करवाया गया था। फिलहाल क्षेत्र में पार्किंग निर्माण के लिए एकमात्र विकल्प तहसील चौक ही है। इससे तहसील में आने वाले आम लोगोंं, कर्मचारियों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। पार्किंग निर्माण के लिए प्रकिया चल रही है।
I

I
I

Iमुन्ना सिंह चौहान, विधायक, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed