फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People carrying water from the river

Dehradun News: नदी से पानी ढोकर काम चला रहे लोग

Tue, 17 Oct 2023 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
People carrying water from the river
क्षेत्र की करीब एक हजार की आबादी दो दिनों से पानी को तरस रही है। मजबूरी में लोग नदी से पानी ढोकर किसी तरह अपना काम चला रहे हैं। लोग दो दिन से परेशान हैं। लेकिन विभाग को पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण की जानकारी नहीं है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता मामले का संज्ञान लेकर आपूर्ति को सुचारू करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय के कालसी बाजार, आम बाग, जामनसोत, जोहड़ी आदि क्षेत्रों में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नलों में पानी न आने के कारण लोगों को मजबूरन नदी नालों के पानी प्रयोग करना पड़ रहा है। प्रदूषित पानी पीने से संक्रामक रोग फैलने खतरा बना हुआ है। दैनिक कार्य नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में आमबाग में लगाए गए ट्यूबवेल से जल आपूर्ति की जाती है। स्थानीय निवासी शमशेर सिंह चौहान, शरण सिंह चौहान आदि का कहना है कि लगातार दो दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया जा चुका है। बावजूद पेयजल आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा रहा है। जल संस्थान विभाग के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय एई को तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed