फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People are protesting at the gate of the plant day and night

दिन-रात प्लांट के गेट पर धरना दे रहे लोग

Thu, 16 Jan 2020 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
People are protesting at the gate of the plant day and night
शीशमबाड़ा प्लांट के बाहर धरने पर बैठे क्षेत्रीय लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन बुधवार को 101वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्लांट के विरोध में क्षेत्रीय लोग दिन रात प्लांट के गेट पर बैठ कर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

समाज सेवी राजेश शर्मा ने कहा कि सरकार कान में रुई डालकर सोई हुई है। उसे क्षेत्रीय लोगों के अधिकारों और हितों की कोई चिंता नहीं है। शिकायत के बाद भी प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। सुबह और शाम के समय भी लोगों को ताजा हवा नहीं मिल पा रही है। दूषित हवा और पानी शरीर को प्रभावित कर रहा है। इससे लोग बीमार हो रहे हैैं।
विज्ञापन

धरना देने वालों में वीरेंद्र प्रताप बलूनी, डॉ. ए राय, रुक्मणि सजवाण, विवेक सेमवाल, राजेश कुमार, अजय सचान, फूलमति, प्रीति, सुशीला सेमवाल, नीमा जोशी, ऊषा चौहान, आशा रावत, दीपा जोशी, शराफत अली, शशि कुमार, सीएम जोशी, राहुल कुकरेती, टिंकू चौहान, निरंजन चौहान, बीना बमराड़ा, कुसुम भट्ट, रेखा भट्ट, तौफीक आलम, दर्शन लाल, नीति पंवार, देवेंद्र, जितेंद्र गुप्ता, भगवान सिंह राठौर, श्रीपाल ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed