पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नए साल पर पेंशन का तोहफा, जानिए कितनी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पेंशन के रूप में नए साल का तोहफा दिया है। शुक्रवार को जारी शासनादेश के अनुसार उनको अधिकतम दस हजार और न्यूनतम चार हजार रुपये पेंशन प्रतिमाह दी जाएगी। पेंशन का यह स्लैब चैंपियनशिप के आधार पर तैयार किया गया है।
गौरतलब है कि भूतपूर्व खिलाड़ियों की पेंशन का मामला साल 2008 से लटका हुआ था। शुक्रवार को सरकार ने भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पेंशन योजना का शासनादेश जारी कर दिया। उपनिदेशक (खेल) अजय अग्रवाल ने बताया कि पेंशन की सुविधा केवल 50 साल से अधिक उम्र वालों को ही दी जाएगी।
चैंपियनशिप के आधार पर पेंशन स्लैब
चैंपियनशिप के आधार पर पेंशन स्लैब तैयार किया गया है। ओलंपिक खेल के पदक विजेता को दस हजार और प्रतिभाग करने पर सात हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
अग्रवाल ने बताया कि पेंशन केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मिलेगी जो सरकारी नौकरी पर न हों और जिनकी मासिक आय निजी संसाधनों से 20 हजार रुपये से अधिक न हो।
पेंशन देने के लिए विज्ञप्ति के माध्यम से आवेदन मांगें जाएंगे, जिसमें पात्रों को अपना जन्म प्रमाण पत्र और खेल उपलब्धियों के तमाम प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने होंगे। पेंशन स्वीकृत करने के लिए निदेशक (खेल) की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। पात्र के जीवित रहने तक ही यह सुविधा दी जाएगी।
जानिए, कितनी मिलेंगी पेंशन?
प्रतियोगिता/ चैंपियनशिप धनराशि
ओलंपिक खेल- पदक विजेता को 10000, प्रतिभाग करने वालों को 7500 रुपये पेंशन दिए जाएंगे। विश्व कप/विश्व चैंपियनशिप को 7000, एशियन गेम्स 6000, कॉमनवेल्थ गेम्स 6500, एफ्रो-एशियन खेल 6000, सैफ गेम्स 5500,पैरा ओलंपिक/ स्पेशल ओलंपिक/मानसिक/शारीरिक विकलांग खिलाड़ी (अंतरराष्ट्रीय) 5000, विश्व मैराथन शारीरिक/मानसिक/पैरा ओलंपिक (विकलांग) 4500, अंतरराष्ट्रीय वेटरन (मास्टर) चैंपियनशिप को 4000 रुपये पेंशन मिलेगी।