{"_id":"59be16b14f1c1b2f688b4f10","slug":"pension-of-handicapped-ex-army-men-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशक्त पूर्व सैनिकों की पेंशन ढाई गुना बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशक्त पूर्व सैनिकों की पेंशन ढाई गुना बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
indian army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में वन रैंक वन पेंशन लागू होने के बाद सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन में बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन तब अशक्त पूर्व सैनिकों की पेंशन का निर्धारण नहीं हो सका था। अब केंद्र सरकार ने अशक्त पूर्व सैनिकों को ढाई गुना अधिक पेंशन देने का आदेश जारी किया है। अशक्त पूर्व सैनिकों को महंगाई भत्ता और एरियर का भी नियमानुसार लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर (सेवानिवृत्त) बीएस रौतेला ने बताया कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने पर सभी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में वृद्धि हुई थी। सेना में भी वन रैंक वन पेंशन के तहत लाभ मिला लेकिन बीमारी या घायल होकर सेवानिवृत्त होने वाले अशक्त सैनिकों के वेतन और पेंशन का निर्धारण नहीं हो सका था।
विज्ञापन
मामले में नेशनल एनोमालिस कमेटी गठित हुई थी, जिसने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। इसके बाद पीसीडीए इलाहाबाद के पांच सितंबर को सर्कुलर 582 प्रमाणित करने के बाद अब अशक्त पूर्व सैनिकों की पेंशन राशि 2.57 गुना बढ़ाकर देने का आदेश प्रत्येक जिला सैनिक कल्याण विभाग को भेजा गया है। यह आदेश 31 दिसंबर 2015 से प्रभावी माना जाएगा। पूरे देश में अशक्त पूर्व सैनिकों को नए आदेश का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन