फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pension Delayed for 20,000 Elderly Despite Funds Being Released Haridwar uttarakhand News

Haridwar: बजट मिलने के बाद भी जारी नहीं की गई 20 हजार बुजुर्गाें की पेंशन, तीन महीने से बैंक के लगा रहे चक्कर

Sat, 27 Jun 2026 12:04 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 27 Jun 2026 12:04 PM IST
सार

तीन महीने से बुजुर्ग वृद्धा पेंशन की राशि के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। बजट की राशि बुजुर्गाें के बैंक खातों में नहीं भेजी गई है। इस कारण बुजुर्गाें को पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा है। वह पेंशन के लिए बैंक जा रहे हैं लेकिन बैंक खातों में पैसा नहीं आने से मायूस होकर लौट रहे हैं।

विज्ञापन
Pension Delayed for 20,000 Elderly Despite Funds Being Released Haridwar uttarakhand News
पेंशन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

बजट जारी होने के बाद भी जनपद के करीब 20 हजार बुजुर्गाें की पेंशन जारी नहीं की गई है। अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही से लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि नहीं पहुंच सकी है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही हैं।

विज्ञापन

सरकार की ओर से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जनपद के एक लाख 19 हजार वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन मुहैया कराई जाती है। इन्हें 1500 रुपये मासिक दिए जाते हैं। अब हर माह पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है।

विज्ञापन


मगर जनपद के कुल पेंशनर में से 20 हजार 427 बुजुर्ग ऐसे हैं, जो बीपीएल श्रेणी के है, इसलिए, इनकी पेंशन जारी करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी राज्य सरकार को बजट दिया जाता है।वहीं, शेष की पेंशन राज्य सरकार की ओर से जारी की जाती है। केंद्र सरकार से बीपीएल श्रेणी के पेंशनरों के लिए अप्रैल और मई की सहायता राशि के लिए बजट जारी नहीं किया गया था। इस वजह से इनकी पेंशन राशि रुकी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खातों में पैसा नहीं आने से मायूस होकर लौट रहे लोग

केंद्र सरकार की ओर से दो सप्ताह पहले विभाग को बजट भेजा गया था। साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा ने भी दावा किया था कि बजट मिल गया है। उसे पेंशनरों के खातों में एक सप्ताह में ट्रांसफर कर दिया जाएगा लेकिन वह अवकाश पर चले गए और कर्मचारियों की ओर से बजट की राशि बुजुर्गाें के बैंक खातों में नहीं भेजी गई है। इस कारण बुजुर्गाें को पेंशन का पैसा नहीं मिल रहा है। वह पेंशन के लिए बैंक जा रहे हैं लेकिन बैंक खातों में पैसा नहीं आने से मायूस होकर लौट रहे हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: शहरों में बने भवन भूकंप से कितने सुरक्षित, सीबीआरआई प्रभाव का अध्ययन करना सिखाएगा

मामला संज्ञान में आया है। अब तक पेंशनरों के बैंक खातों में क्यों नहीं पहुंची है इसे दिखवाया जाएगा। पेंशन को जल्द जारी कर लाभार्थियों के बैंक खातों में भिजवाया जाएगा। -संजय कुमार, निदेशक, समाज कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed