फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: pending operations should be done before Corona's third wave

देहरादून: कोरोना की तीसरी से पहले कर लिए जाएं लंबित ऑपरेशन

Mon, 12 Jul 2021 02:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 12 Jul 2021 02:02 PM IST
सार

विशेषज्ञों का मानना है कि अभी कोरोना की संक्रमण दर धीमी हैं, इसलिए आगे की तैयारियों से निपटने और पुराने अटके ऑपरेशन व अन्य बीमारियों के मरीजों का इस वक्त उपचार कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
dehradun news: pending operations should be done before Corona's third wave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण दर कम होने के बावजूद रुके हुए ऑपरेशन में तेजी नहीं आ पा रही है। इससे मरीजों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में कई मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे खर्च पर ऑपरेशन कराने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि अभी कोरोना की संक्रमण दर धीमी हैं, इसलिए आगे की तैयारियों से निपटने और पुराने अटके ऑपरेशन व अन्य बीमारियों के मरीजों का इस वक्त उपचार कर दिया जाना चाहिए। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों के ऑपरेशन लंबित हैं। एक अनुमान के मुताबिक 600 से अधिक मरीजों के छोटे-बड़े ऑपरेशन अभी होने बाकी थे।
विज्ञापन


इनमें से भी कुछ ने दूसरे सरकारी या निजी अस्पतालों में ऑपरेशन करा लिए। जानकारों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर कभी भी आ सकती है। ऐसे में राजकीय दून मेडिकल अस्पताल को एक बार फिर पूरी तरह से कोविड अस्पताल के रूप में तब्दील करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून अस्पताल में पिछले एक हफ्ते पहले सामान्य मरीजों के ऑपरेशन शुरू हुए थे। हालांकि, अभी अस्पताल में रोजाना औसतन चार मरीजों के ही ऑपरेशन हो पा रहे हैं। दून अस्पताल में चूंकि अन्य सरकारी अस्पतालों की अपेक्षा आधुनिक मशीनें हैं और गंभीर मरीजों के ऑपरेशन भी होते हैं, इसलिए कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ऑपरेशन की संख्या में गति लाने जरूरत है।

स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत के औचक निरीक्षण के बाद भी दून अस्पताल में न तो डॉक्टरों व कर्मचारियों के रवैए में सुधार आ रहा है और न उन पर चेतावनी का असर हो रहा है। निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टरों और अव्यवस्थाओं पर चिकित्सा अधीक्षक संबंधित विभागाध्यक्षों से जवाब तलब करने के अलावा चेतावनी भी दे चुके हैं।


प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना भी कई बार सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं, इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। महिला विंग में तो कुछ मरीजों को भोजन के लिए भी अनुबंधित कैंटीन तक सूचना नहीं पहुंचाई जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने इस प्रवृत्ति को गंभीरता से लेने और सख्त कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed