फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   penalty on JE for peeing in public in haridwar

JE को खुले में पेशाब करते डीएम ने पकड़ा, लगाया इतना जुर्माना

Mon, 03 Jul 2017 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 03 Jul 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
penalty on JE for peeing in public in haridwar

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का खुले में पेशाब करने को लेकर वायरल वीड‌ियो पूरे देश में चर्चा का व‌िषय बना हुआ है। वहीं शुक्रवार को हर‌िद्वार में भी एक ऐसा ही केस सामने आया। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को सिरे चढ़ाने की जिम्मेदारी जिन निकायों पर है उसी में से ही एक मंगलौर नगर पालिका के जेई जगदीश चंद्र को जिलाधिकारी दीपक रावत ने शुक्रवार की शाम रोशनाबाद स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के पास खुले में पेशाब करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन


डीएम जेई पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शुक्रवार को रोशनाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग होनी थी, जिसमें जिले भर से नगर निकायों के अधिकारियों को भी बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जान‌िए क्या हुआ आगे...

penalty on JE for peeing in public in haridwar
मंगलौर नगर पालिका के अवर अभियंता जगदीश भी इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होने पहुंचे थे। वे शाम करीब चार बजे डीएम कार्यालय के पास खुले में पेशाब करने लगे।

तभी वहां से जिलाधिकारी दीपक रावत का वाहन गुजर रहा था। उन्होंने जगदीश चंद्र को देखा तो अपना वाहन रुकवाकर खुले में पेशाब करने पर टोक दिया।

पता चला कि ये तो मंगलौर नगर पालिका के जेई है, इस पर जिलाधिकारी ने उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया और भविष्य के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed