फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Peace swaroop vitraag emerges from culmination, true dharma, peace swaroop vitraag arises from culmination, true dharma

ज्ञान अनंत अभाव से उत्पन्न हुआ ज्ञान, श्रद्धा एवं वितराग परिणति है सत्य धर्म

Mon, 05 Sep 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Peace swaroop vitraag emerges from culmination, true dharma, peace swaroop vitraag arises from culmination, true dharma
जैन धर्म के पर्युषण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। रविवार सुबह श्री महावीर भगवान का प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा करने का सौभाग्य प्रवीण जैन को प्राप्त हुआ। प्रवचन देते हुए क्षुल्लक 105 श्री समर्पण सागर महाराज ने उत्तम सत्य धर्म की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि सत्य धर्म से तात्पर्य सिर्फ सत्य वचन बोलना ही नहीं है।
विज्ञापन

सत्य धर्म और सत्य वचन दोनों भिन्न-भिन्न हैं। सत स्वामी आत्मा के अनुभव से आत्मा में जो शांति स्वरूप वीतराग परिणति उत्पन्न होती है उसे सत्य धर्म कहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्य हमेशा सम्मान प्राप्त करता है। सत्य शब्दों में नहीं, अनुभूति में होता है। शब्दों से जो कहा जाता है वह पूर्ण रूप से सत्य नहीं होता। जब तक मनुष्य सत्य से परिचित नहीं होता है, तब तक वह अंदर से सत्य को नहीं पा सकता है।
विज्ञापन

प्रवचन के बाद दोपहर में वर्णी जैन इंटर कॉलेज में मिठ्ठान लाल सुरेश चंद जैन स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छह से लेकर 10 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। शाम को श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, माजरा में भजन संध्या ‘एक शाम बड़े बाबा के नाम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तुलाज इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सुनील जैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भजन संध्या में मुंबई से आए भजन गायक विक्की डी पारीख एंड ग्रुप की विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अनिल जैन, जैन मंदिर माजरा के अध्यक्ष दिनेश जैन, कांग्रेसी नेता राजीव जैन, अजीत जैन, शैलबाला जैन, प्रीति जैन, पिंकी जैन, नेहा जैन, डॉ. अपूर्व जैन, हर्ष जैन, अक्षय जैन, ऋषभ जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed