फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pay attention to the administration arrangements, otherwise there will be movement- Rajkumar

प्रशासन व्यवस्थाओं पर ध्यान दें नहीं तो होगा आंदोलन- राजकुमार

Fri, 13 May 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pay attention to the administration arrangements, otherwise there will be movement- Rajkumar
राज्य में पर्यटन सुचारु रूप से चलाने और चारधाम यात्रा में हो रही लापरवाही का हवाला देते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर शासन-प्रशासन की ओर से बरती जा रही लापरवाहियों पर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की अधिकतर जनसंख्या पर्यटन पर आश्रित है। पिछले कुछ वर्षों से कोरोना के कारण पर्यटन सुचारु रूप से नहीं चल रहा था। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ा है। चारधाम यात्रा के संबंध में कहा कि सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर औपचारिकता पूर्ण की गई, लेकिन पैदल मार्ग पर किसी की नजर नहीं पड़ी। पैदल मार्ग खस्ताहाल व जर्जर हैं, जो यात्रियों के लिए मुसीबत बन रहा है। यात्रियों के लिए जलपान और पेयजल जैसी जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन व्यवस्थाओं पर ध्यान दे, अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed