फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri News: In Dobhal Dhandri village, a leopard attacked an elderly woman who had gone to cut grass

Pauri News: डोभाल ढांडरी गांव में गुलदार ने घास काटने गई बुजुर्ग महिला पर किया हमला, बुरी तरह हुई घायल

Fri, 21 Nov 2025 08:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Nov 2025 08:37 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला भगवान देवी अपनी बहन के साथ गांव के पास ही खेताें में घास काटने गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Pauri News: In Dobhal Dhandri village, a leopard attacked an elderly woman who had gone to cut grass
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज के अंतर्गत डोभाल ढांडरी गांव में शुक्रवार को गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला खेतों में घास काटने गई थी। घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग के अफसरों का घेराव कर दिया। उन्होंने गुलदार को मारने की मांग उठाई।

विज्ञापन


प्रधान पति जगमोहन सिंह रावत ने बताया कि दोपहर को बुजुर्ग महिला भगवान देवी (65) अपनी बहन के साथ गांव के पास ही खेताें में घास काटने गई थी। तभी घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला के गले और हाथों में गहरे घाव कर दिए। महिला की बहन के शोर मचाने पर गुलदार भाग निकला।परिजनों व ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


Chamoil: इस साल अन्य वन्यजीवों की अपेक्षा भालू ज्यादा आक्रामक, 12 लोगों पर किए हमले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने वन विभाग के अफसरों का किया घेराव
गुलदार के हमले से आक्रोशित ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद दनोसी ने अस्पताल पहुंचे वन विभाग के अफसरों का घेराव कर दिया। इस बीच विनोद दनोसी और अफसरों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नाराज लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। कहा कि आए दिन गुलदार लोगों पर हमला कर रहा है। वन विभाग केवल पिंजरे व गश्त लगाने तक ही सीमित है। चेतावनी दी कि गुलदार को मारने के आदेश जारी होने के बाद अस्पताल परिसर से बाहर निकलेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग मृतकों और घायल को मुआजवा बांट रहा है, लेकिन अब विभाग गुलदार को मारे और ग्रामीण उनको इसका मुआवजा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed