{"_id":"63732e6850d2aa21fb65a102","slug":"pauri-news-fire-broke-out-in-a-wooden-house-and-elderly-couple-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में दर्दनाक हादसा: देर रात लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में दर्दनाक हादसा: देर रात लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जले अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती
Tue, 15 Nov 2022 05:29 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:29 PM IST
सार
ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। उसने बताया कि बंदूर लाल( 90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी(85) पत्नी बंदूर लाल घर में अकेले ही रहते थे।
विज्ञापन
जिंदा जले बुजुर्ग दंपती
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पौड़ी में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पाबौ के ग्राम थापली में एक लकड़ी और पठार के बने मकान में आग लग गई। इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी व चौकी प्रभारी पाबौ में फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
School Bus Accident: पांच मिनट पहले बोला था...पापा मुझे लेने आ जाना...फिर ज्योत्सना को ऐसे खींच ले गई मौत
विज्ञापन
फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची तब तक उसने बताया कि बंदूर लाल( 90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी(85) पत्नी बंदूर लाल की मौत हो चुकी थी। दंपती घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम एवं पंचायत नामा के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया।