Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri Garhwal 11 thousand 125 voters increased in seven municipal areas Uttarakhand News in hindi

Pauri Garhwal: निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटा विभाग...सात क्षेत्रों में बढ़े 11 हजार 125 मतदाता

Mon, 09 Dec 2024 05:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Dec 2024 05:06 PM IST
सार

जिला निर्वाचन विभाग लगातार गतिविधियों में तेजी ला रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी अतुल भट्ट ने बताया कि जनपद पौड़ी में नगर निगम कोटद्वार व श्रीनगर, नगर पालिका परिषद पौड़ी व दुगड्डा, नगर पंचायत सतपुली, स्वर्गाश्रम व थलीसैंण हैं।

विज्ञापन
Pauri Garhwal 11 thousand 125 voters increased in seven municipal areas Uttarakhand News in hindi
वोटर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जिला निर्वाचन विभाग (निकाय) पौड़ी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटा है। विभाग निकाय चुनाव प्रभारी, सह-प्रभारी, आरओ, एआरओ, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर चुका है। इन दिनों विभाग कार्मिकों की तैनाती को लेकर मशक्कत कर रहा है।

विज्ञापन

इधर, बीते मई माह में विभाग की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के बाद जिले की सात निकायों में 11 हजार 125 मतदाता बढ़ गए हैं। जबकि इन दिनों विभाग एक जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूर्ण करने जा रहे युवाओं का मतदाता पहचान पत्र बनाने में जुटा है। प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा मतदाता नगर निगम श्रीनगर में बढ़े
इसको लेकर जनपद पौड़ी में भी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। जिला निर्वाचन विभाग लगातार गतिविधियों में तेजी ला रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी अतुल भट्ट ने बताया कि जनपद पौड़ी में नगर निगम कोटद्वार व श्रीनगर, नगर पालिका परिषद पौड़ी व दुगड्डा, नगर पंचायत सतपुली, स्वर्गाश्रम व थलीसैंण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें फरवरी-मार्च 2024 को मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया था। जिनमें कुल 1 लाख 61 हजार 767 मतदाता थे। विभाग ने इसके बाद बीते मई माह में मतदाता जोड़ने के लिए विशेष पखवाड़ा अभियान शुरू किया था। बताया कि अभियान के बाद जिले की समस्त निकायों में 11 हजार 125 मतदाता बढ़ गए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा नगर निगम श्रीनगर में 6 हजार 970 मतदाता बढ़े हैं।



ये भी पढ़ें...Jollygrant: देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया, यात्रियों को बैरियर के पास ही रोका

जबकि सबसे कम नगर पालिका दुगड्डा में 100 मतदाता बढ़े हैं। भट्ट ने बताया कि विभाग आगामी 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे युवाओं को मतदाता बनाने के कार्य में जुटा है। आगामी 10 दिसंबर तक अभियान के तहत युवाओं को मतदाता बनाए जाने का कार्य किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed