{"_id":"680b61747a7dc9be8a07cbe8","slug":"pauri-accident-van-carrying-school-students-fell-into-ditch-many-children-injured-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pauri Accident: खंडाह मोटर मार्ग पर हादसा, स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन खाई में गिरी, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri Accident: खंडाह मोटर मार्ग पर हादसा, स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन खाई में गिरी, मची चीख पुकार
Fri, 25 Apr 2025 03:58 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 25 Apr 2025 03:58 PM IST
सार
Pauri Accident News: वैन बच्चों को घर लेकर जा रही थी। अचानक वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने बच्चो को निकाल कर अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
स्कूल वैन खाई में गिरने से बच्चे घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड के पौड़ी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मासौ- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी वैन खाई में जा गिरी। वैन के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे सहित नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हादसा भिताई के पास करीब ढाई बजे हुआ। बच्चे निजी स्कूल भगत राम न्यू मॉर्डन के बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने बच्चो को निकाल कर अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Pauri Garhwal: कार खाई में गिरी, हादसे में चालक की मौत, आठ लोग घायल, शादी में शामिल होने थे जा रहे सभी
विज्ञापन
एक बच्चे को छोड़ कर सभी बच्चों की स्थिति ठीक है। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें लगी है। पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि हादसे में दो घायलों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है।
हादसे में घायलों की पहचान, विजय सिंह(35) पुत्र दयाल सिंह , अनिल कुमार(42) पुत्र सोहनलाल दोनों निवासी भिताई मल्ली के रूप में हुई है।
Trending Videos