{"_id":"63c44db9ba4e8a5ef1195946","slug":"patwari-paper-leak-ukpsc-sets-up-internal-inquiry-and-blacklist-380-questions-2023-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Patwari Paper Leak: आयोग ने बैठाई आंतरिक जांच, 380 सवाल ब्लैक लिस्ट, आने-जाने वालों पर भी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patwari Paper Leak: आयोग ने बैठाई आंतरिक जांच, 380 सवाल ब्लैक लिस्ट, आने-जाने वालों पर भी सख्ती
Mon, 16 Jan 2023 07:30 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 16 Jan 2023 07:30 AM IST
सार
पेपर लीक मामले की आयोग ने आंतरिक जांच बैठा दी है। यह देखा जा रहा है कि किन हालात में कहां लापरवाही हुई, जिससे प्रश्न आयोग कार्यालय से बाहर चले गए। यह भी देखा जा रहा है कि अति गोपन विभाग में मोबाइल की एंट्री कैसे हुई?
विज्ञापन
जांच पड़ताल(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटवारी भर्ती पेपर लीक के दाग के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग अतिरिक्त सतर्क हो गया है। आयोग ने आंतरिक जांच बैठा दी है, ताकि भविष्य में इस तरह का मामला सामने न आए। सूत्रों के मुताबिक, पटवारी भर्ती पेपर लीक के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार बेहद खफा हैं। 2021 में पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार उन्होंने आयोग की कार्यप्रणाली सुधारने का काम किया है।
विज्ञापन
Patwari Lekhpal Paper Leak: मास्टर और डॉक्टर हैं सबसे बड़े राजदार, सीने में छुपे हैं पेपर लीक के कई राज
विज्ञापन
इसलिए उन्होंने पेपर लीक मामले की आंतरिक जांच बैठा दी है। यह देखा जा रहा है कि किन हालात में कहां लापरवाही हुई, जिससे प्रश्न आयोग कार्यालय से बाहर चले गए। यह भी देखा जा रहा है कि अति गोपन विभाग में मोबाइल की एंट्री कैसे हुई? वहां सीसीटीवी लगे थे या नहीं? एक अधिकारी ने बताया कि यह भी देखा जा रहा है कि भविष्य में होने वाली भर्तियों के मद्देनजर कहां-कहां से पेपर लीक की आशंका हो सकती है। उन सभी बिंदुओं पर आयोग नए सिरे से सख्ती करेगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही आयोग सभी व्यवस्थाएं और मजबूत कर लेगा।
विज्ञापन
380 सवाल ब्लैक लिस्ट
चूंकि आयोग के अनुभाग अधिकारी ने 380 सवालों को आयोग से बाहर भेजा था। सूत्रों के मुताबिक, आयोग ने इन सभी सवालों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। आगामी किसी भी भर्ती में इस तरह के सवाल नहीं पूछे जाएंगे।
आने-जाने वालों पर भी सख्ती
आयोग के दफ्तर में वैसे तो पहले से ही आने-जाने वालों पर सख्ती होती है लेकिन अब आयोग इस मामले में और सख्त रुख अख्तियार करने जा रहा है। आयोग परिसर में आने वाले हर व्यक्ति की पूरी डिटेल विस्तार से देखी जा रही है।