{"_id":"62b7673a5d33934cfc38e613","slug":"patients-admitted-in-premnagar-raipur-hospitals-will-not-face-the-crisis-of-beds-the-hospital-will-be-upgraded-city-news-drn415570694","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमनगर, रायपुर अस्पतालों में भर्ती मरीजों को नहीं होगा बेड का संकट, अस्पताल का होगा उच्चीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमनगर, रायपुर अस्पतालों में भर्ती मरीजों को नहीं होगा बेड का संकट, अस्पताल का होगा उच्चीकरण
विज्ञापन
राजधानी से सटे प्रेमनगर स्थित उप जिला अस्पताल और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों व तीमारदारों को अब बेड की किल्लत से नहीं जूझना होगा। अब दोनों अस्पतालों के उच्चीकरण की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेज भी दिया गया है।
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती के मुताबिक, दोनों अस्पतालों में 30-30 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही चिकित्सकीय सुविधाओं को भी उच्चीकृत किया जा रहा है। फिलहाल प्रेमनगर में 30 और रायपुर अस्पताल में 10 बेड की व्यवस्था है। इन दोनों अस्पतालों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था न होने से गंभीर मरीजों को दून अस्पताल, कोरोनेशन व गांधी शताब्दी जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों में भर्ती होना पड़ता है। दून अस्पताल, गांधी शताब्दी और कोरोनेशन जैसे अस्पतालों में मरीजों के दबाव को कम किया जा सके, इसके लिए अब प्रेमनगर और रायपुर स्थित अस्पतालों को उच्चीकृत किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि प्रेमनगर और रायपुर में 30-30 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है।
बताया कि दोनों अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था होने के बाद प्रेमनगर अस्पताल में 60 और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 40 बेड की व्यवस्था हो जाएगी। बताया कि दोनों अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के साथ ही अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाओं को भी उच्चीकृत किया जा रहा, ताकि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। डॉ. उप्रेती के मुताबिक, दोनों अस्पतालों के उच्चीकरण को लेकर प्रस्ताव तैयार कर स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेज दिया गया है। स्वास्थ्य महानिदेशालय से हरी झंडी मिलने के साथ ही अस्पतालों के उच्चीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर तमाम उपजिला अस्पतालों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के उच्चीकरण की प्रक्रिया जारी है।