फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   patient jumped from the fourth floor of hospital.

अस्पताल की चौथी मंजिल से कूद मरीज ने खत्म कर ली जिंदगी

Sun, 02 Aug 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 02 Aug 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
patient jumped from the fourth floor of hospital.

हरिद्वार के सिडकुल में मेट्रो अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। तीमारदारी में जुटे रिश्तेदारों को उसके कूदने की भनक तक नहीं लगी। आत्महत्या की वजह टीबी की बीमारी माना जा रहा है।

विज्ञापन


मूल रूप से नटहौर, धामपुर, जिला बिजनौर, यूपी निवासी भूरे लाल (59) पुत्र कुंदन सिंह रोशनाबाद गांव में परिवार के साथ रहता था। सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत भूरे लाल को कई दिनों से टीबी की बीमारी थी।
विज्ञापन


पांच दिन पहले हालत बिगड़ने पर उसे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार तड़के करीब पौने पांच बजे आईसोलेशन वार्ड के रूम नंबर 427 में भर्ती भूरे लाल ने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल कर्म‌ियों की बचाने की कोश‌िशें हुई नाकाम

patient jumped from the fourth floor of hospital.

जब तक अस्पताल कर्मी उसे अंदर लाते उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। संभवत बीमारी से आजिज आकर भूरे लाल ने जान दे दी है।

अस्पताल प्रबंधन का है कहना
मरीज की हालत में सुधार आ रहा था। जब उसने छलांग लगाई तब भी उसे बचाने की कोशिश की गई। लेकिन सफल नहीं हो पाए।
-संदीप वैष्णव, सीईओ, मेट्रो अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed