{"_id":"57f4c79d4f1c1b8a3227100d","slug":"patient-death-due-to-lack-of-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे पैसे जमा नहीं किए तो डॉक्टर ने नहीं किया इलाज, मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे पैसे जमा नहीं किए तो डॉक्टर ने नहीं किया इलाज, मरीज की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Oct 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
देहरादून के ईसी रोड स्थित भारत हार्ट इंस्टीट्यूट में मरीज की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
डीएल रोड निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि चार दिन पहले सीने में दर्द की शिकायत पर उनके पिता 68 वर्षीय रामपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टर ने बताया कि उनके फेफड़ों में पानी भरा हुआ है। जिसके बाद उनका उपचार चलता रहा। इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी एंजियोग्राफी होगी। इसके लिए चार लाख रुपये लगंगे।
विज्ञापन
जिस पर रजनीश ने दो लाख रुपए तुरंत जमा कर दिए और बाकी रकम के बंदोबस्त के लिए डॉक्टर से कुछ समय मांगा। रजनीश ने आरोप लगाया कि पैसा जमा न करने के कारण डॉक्टर ने उनके पिता का इलाज नहीं किया।
विज्ञापन
जिस कारण बुधवार दोपहर करीब बारह बजे उन्होंने अस्पताल में दम तोड दिया।
