फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passengers will have to face trouble for three days due to acquisition of vehicles in Vikas Nagar.

Dehradun News: विकासनगर में वाहनों के अधिग्रहण से यात्रियों को तीन दिन झेलनी पड़ेगी परेशानी

Thu, 11 Apr 2024 03:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Passengers will have to face trouble for three days due to acquisition of vehicles in Vikas Nagar.
लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। परिवहन विभाग अब तक करीब 314 वाहनों का अधिग्रहण कर चुका है। इन वाहनों को ड्यूटी पोलिंग पार्टियों को लाने और ले जाने में लगाया जाएगा। 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस स्थिति में 17 अप्रैल से अधिग्रहित वाहन चुनाव ड्यूटी में लग जाएंगे। 19 अप्रैल को चुनाव संपन्न होने के बाद देर रात तक वाहन अधिग्रहण से मुक्त हो सकेंगे। इस बीच तीन दिन सड़क पर अपेक्षाकृत वाहन कम संख्या में दौड़ेंगे। इससे यात्रियों को आने-जाने में असुविधा होगी।
विज्ञापन


यूटिलिटी संघ चकराता के अध्यक्ष गजेंद्र चौहान का कहना है कि जौनसार बावर की यातायात व्यवस्था छोटे वाहनों पर टिकी है। वर्तमान में संघ से जुड़े करीब 250 से अधिक वाहन हैं, जो रोजाना मुख्य बाजारों से गांवों के संपर्क रूट पर दौड़ते हैं। उनका कहना है कि शादियों के मूर्हत के साथ ही 16 और 17 अप्रैल को जगह-जगह बिस्सू मेले का आयोजन होना है। यदि वाहनों की कमी होगी तो मजबूरी में लोगों को ओवरलोड वाहनों में सफर करना पड़ेगा। शादियों के लिए सामान ढोने में भी परेशानी होगी। लोगों को असुविधा न हो इसके लिए अधिग्रहण से पूर्व परिवहन विभाग को संघ से वार्ता करनी चाहिए।
विज्ञापन




112 बस, 202 छोटे वाहन अधिग्रहित



चकराता विधानसभा के लिए अभी तक 15 बस, 190 छोटे वाहन, विकासनगर विधानसभा 30 बस, नौ छोटे वाहन, सहसपुर विधानसभा के लिए 67 बस और तीन छोटे वाहन अधिग्रहित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन रावत सिंह ने कहा कि अभी वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। 16 अप्रैल तक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कुल कितने वाहन अधिग्रहित हुए हैं। शादी और अन्य जरूरी आयोजन के लिए मानवीय पहलू के आधार पर छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed