फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passengers trouble, seventeen Buses route Htin

सवारियों को आफत, सत्रह बसें रूट से हटीं

Sun, 10 Aug 2014 12:51 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Sun, 10 Aug 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
जिले के विभिन्न मार्गों पर हरियाणा रोडवेज की 17 बसें कम हो गई हैं। इन
विज्ञापन
बसों को स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल में बच्चों को लेकर आने जाने में लगाया है। इससे सवारियों की आफत बढ़ गई है और रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि सवारियों को बस नहीं मिलती और जो बस आती है, उसमें जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

अफसर भी बेबस हैं, जो इस समस्या का हल नहीं कर पा रहे हैं। मुसाफिरों के सामने हरियाणा रोडवेज की बस पहले ही बहुत कम है। 250 बसों की जरूरत की जगह मात्र 175 बसें विभिन्न मार्गों पर हैं। इनमें से भी सत्रह बस कम होने पर 158 बसें ही मार्गों पर रह गई हैं। इन बसों के सामने सवारियों को सुहाना सफर मिलना मुश्किल है। सवारियों को सफर करने में ऑटो, जीप का सहारा लेना पड़ रहा है। वह भी सवारियाें से भरने के बाद चलते हैं।

इन मार्गों से हटाई बसें
करनाल से पानीपत, करनाल से सालवन वाया मूनक से दो बसे, करनाल से असंध से दो, यमुनानगर से एक सहित लगभग सभी मार्गों से एक-एक बस को हटाया गया है। बस कम होने से सवारियों से ओवरलोड चलने लगी हैं। ड्राइवर-कंडक्टर परेशान हैं। कंडक्टर को बस क्लीयर करने में दिक्कत आती है और ड्राइवर ओवरलोड बस को तेज गति नहीं दे पाते। इससे सवारियां तय टाइम पर नहीं पहुंच पातीं और गुस्सा होती हैं। इसके अलावा ओवरलोड बस तेल अधिक खपत करती है, जिससे ड्राइवर को नोटिस जारी होता है।

निजी वाहनों की बल्ले-बल्ले
रोडवेज बस कम होने से जिले में निजी वाहनों की बल्ले-बल्ले हो गई है। करनाल से असंध, पानीपत, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र सहित लोकल मार्गों पर जीप चलने लगी हैं। वह निर्धारित किराये से एक दो रुपये कम लेेते हैं और सवारी के कहने पर वहीं पर रोक देते हैं। निजी वाहन चालक कहते हैं कि पंद्रह अगस्त तक कमाई कर रहे हैं। उसके बाद रोडवेज बस आ जाएगी। निजी बसें भी अपने निर्धारित मार्ग छोड़ चुकी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed