फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passengers perform when two utility seas in overloading

एसडीएम के वाहनों को सीज करने पर भड़की सवारी, प्रदर्शन

Fri, 08 Nov 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Passengers perform when two utility seas in overloading
साहिया बाजर में वाहनों से उतारे जाने पर सड़क पर इकट्ठा होकर हंगामा करती सवारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
उपजिलाधिकारी डॉ. अपूर्वा सिंह ने मुख्य बाजार से सवारियों को बोहरी गांव ले जा रही दो यूटिलिटी को ओवरलोडिंग में सीज कर दिया है। इससे यूटिलिटी में सवार लोग भड़क गए। उन्होंने सवारियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था करे बगैर दोनों को वाहनों को सीज करने पर नाराजगी जाहिर की। विरोध स्वरूप सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पटवारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने सवारियों को छोड़ आने के बाद वाहनों को सीज करने की बात कही। लोगों का आरोप है कि शासन-प्रशासन वाहनों के चालान काटने और सीज करने के बजाय यातायात सुविधा के लिए अतिरिक्त वाहनों का संचालन करना चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर दो यूटिलिटी सवारियों का लेकर ग्यास पर्व पर बोहरी गांव जा रही थी। दोनों वाहनों में ओवरलोड सवारी बैठी हुई थी। इस दौरान चकराता से कालसी की तरफ जा रही एसडीएम ने मुख्य बाजार में दोनों वाहनों को रोक दिया। उन्होंने वाहनों से सवारियों को उतरवाकर कर दोनों वाहनों के नंबर नोट कर लिए। उन्होंने फोन पर संबंधित पटवारी को दोनों वाहनों को सीज कर चौकी लाने के लिए कहा। जिसके बाद एसडीएम सरकारी वाहन में बैठ कालसी के लिए रवाना हो गई। जिस पर लोग बिफर गए। मौके पर पहुंचे पटवारी जयलाल शर्मा और सुखदेव जिनाटा ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीण भीम दत्त वर्मा, राजेंद्र चौहान, सतपाल राय, मुकेश शर्मा, श्रीचंद शर्मा, गंभीर सिंह, मोहन शर्मा, सागर आनंद, गगन सबरवाल, संजय राय, नरेंद्र सिंह, सुनील, दिनेश आंनद आदि का कहना है कि वाहनों को सीज करने से पूर्व तहसील प्रशासन को ग्रामीणों के लिए बोहरी जाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए। सभी लोग ग्यास पर्व पर हिस्सा लेने गांव जा रहे थे। हर बार त्योहारों पर क्षेत्र में अतिरिक्त वाहन चलाने की बात होती है। लेकिन ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ओवरलोड यूटिलिटी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। त्योहार के संबंध में जानकारी नहीं थी। आगे से परिवहन विभाग से वार्ता कर त्योहारों पर अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed