फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passenger trains will run soon, preparing to give unreserved tickets

जल्द चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, अनारक्षित टिकट देने की भी तैयारी

Sun, 21 Feb 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains will run soon, preparing to give unreserved tickets
कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के साथ ही रेलवे बोर्ड अब पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की तैयारी में है। इसी के तहत रेलवे के अधिकारियों के आदेश पर अनारक्षित टिकट देने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने दून रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अनारिक्षत टिकट जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सारी तैयारियंा पूरी कर ली जाएं। बता दें कि पिछले साल कोरोना संकट शुरू होने के साथ ही रेलवे बोर्ड की ओर से 22 मार्च से सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। जिसमें सिर्फ आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करने दी गई, लेकिन अब रेलवे बोर्ड की ओर से पैसेंजर ट्रेनों को संचालित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की ओर से मुरादाबाद मंडल में कुछ पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में अब देहरादून-सहारनपुर के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी संचालित करने की उम्मीद जगी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आरक्षित टिकटों के साथ ही स्टेशन पर अनारक्षित टिकटें जारी करने की भी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। ताकि रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून से पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की अनुमति दिए जाने के बाद अनारक्षित टिकट जारी करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल का कहना है कि अनारक्षित टिकट जारी करने को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जल्द ही सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। ताकि पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने के साथ ही टिकट जारी किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed