फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pass out 245 MBBS doctors from government medical colleges posted in inaccessible areas

Uttarakhand: प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों को मिले 245 एमबीबीएस डॉक्टर, तीन मेडिकल कॉलेजों से हुए पासआउट 

Sun, 05 Jun 2022 01:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Jun 2022 01:24 PM IST
सार

देहरादून से 134, हल्द्वानी से 102 और श्रीनगर गढ़वाल से नौ पासआउट एमबीबीएस डॉक्टरों को बॉन्डधारी व्यवस्था के तहत संविदा पर दुर्गम क्षेत्रों में खाली पदों पर तैनात किया गया है। बॉंडधारी डॉक्टरों को इंटर्नशिप समाप्त होने की तारीख से 20 दिन के भीतर तैनानी स्थल पर सेवाएं देनी होंगी।

विज्ञापन
Pass out 245 MBBS doctors from government medical colleges posted in inaccessible areas
जाली एमबीबीएस अलॉटमेंट लेटर मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के तीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पासआउट 245 एमबीबीएस डॉक्टरों को सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती दे दी है। शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.शैलजा भट्ट ने बांड व्यवस्था के अनुसार नए डॉक्टरों के तैनाती आदेश जारी कर दिए हैं, इससे पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून से 134, हल्द्वानी से 102 और श्रीनगर गढ़वाल से नौ पासआउट एमबीबीएस डॉक्टरों को बांडधारी व्यवस्था के तहत संविदा पर दुर्गम क्षेत्रों में खाली पदों पर तैनात किया गया है। बॉन्डधारी डॉक्टरों को इंटर्नशिप समाप्त होने की तारीख से 20 दिन के भीतर तैनानी स्थल पर सेवाएं देनी होंगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को संबंधित बॉन्डधारी डॉक्टर के तैनाती स्थान पर योगदान देने की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी। तैनाती स्थल पर ड्यूटी न देने वाले डॉक्टरों से एकमुश्त राशि हर्जाने के रूप में वसूल कर सरकारी कोष में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
ये भी पढ़ें...Yogi Adityanath Birthday:  खेलते ही रहोगे तो बड़े होकर क्या बनोगे? CM योगी को पड़ती थी बचपन में इनसे खूब डांट

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पासआउट 245 डॉक्टरों को बॉन्डधारी व्यवस्था के तहत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात किया गया है। साथ ही इनमें से कुछ डॉक्टरों को चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले अस्पतालों में तैनाती दी गई है।
- डॉ.धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed