फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parviz Mardani from Iran wins Uttarakhand Himalayan MTB Challenge Cycling Competition

ईरान के परविज मर्दानी ने जीती द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन माउंटेन बाइकिंग चैलेंज प्रतियोगिता

Thu, 25 Apr 2019 11:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parviz Mardani from Iran wins Uttarakhand Himalayan MTB Challenge Cycling Competition
प्रतियोगिता जीतने वाले परवीर मर्दानी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के बैनर तले साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन माउंटेन बाइकिंग चैलेंज प्रतियोगिता 2019’ का समापन बृहस्पतिवार को मसूरी में हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम पड़ाव में चिन्यालीसौड़ से मसूरी तक 77 किमी की यात्रा में प्रतिभागी पहाड़ी के सुगम और दुर्गम रास्तों से टिहरी बाईपास पर बने फिनिश प्वाइंट पर पहुंचे।

विज्ञापन


साइकिल प्रतियोगिता में इरानी राइडर परविज मर्दानी प्रथम, थाईलैंड की केराती सुकप्रसर्ट द्वितीय और परिवाक टानलेट तीसरे स्थान पर रहे। ईरानी राइडर परविज मर्दानी प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में पहले स्थान पर रहने के साथ ही उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता के 4वें संस्करण के ओवरऑल विजेता भी घोषित किए गए।
विज्ञापन


वहीं, आर्मी के साहसिक विंग के कमलेश राणा 8वें स्थान पर रहे। सीओ एएस रावत, जिला पर्यटन अधिकारी केएस रावत, प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। साइकिल राइडर्स को फार्मर मार्केट कम्युनिटी कैफे टेरा की ओर से बुरांस का जूस पिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत साइकिलिंग महासंघ निदेशक बीएन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन भारत और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और उत्तराखंड साइकिल फेडरेशन की ओर किया गया। प्रतियोगिता में गढ़वाल और कुमाऊं विकास मंडल भी सहयोगी रहे। जिला पर्यटन अधिकारी केएस रावत ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देना, प्रदूषण रहित और चारधाम की सुरक्षित यात्रा का संदेश देना था।


प्रतियोगिता नैनीताल से शुरू होकर आठ जिलों की 564 किमी की दूरी तय कर मसूरी में समाप्त हुई। शुक्रवार को देहरादून में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव प्रभात चंद्र पांडे भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed